Home CITY NEWS भीषण गर्मी में राष्ट्रीय हिन्दू सेना बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे छाते

भीषण गर्मी में राष्ट्रीय हिन्दू सेना बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे छाते


तपती धूप में मिली राहत, राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ

छिंदवाड़ा : इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रही है। ऐसे में राष्ट्रीय हिन्दू सेना छिंदवाड़ा ने मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई है। संगठन के जिला अध्यक्ष यमन साहू ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर अपनी छोटी-मोटी दुकान लगाकर जीवन यापन करने वाले लोगों को गर्मी और आने वाले बारिश के मौसम से बचाने के उद्देश्य से छातों का वितरण किया गया।

यह नेक कार्य राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हुआ। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष ऋषि लाला, नगर प्रभारी दीपक चंद्रवंशी, वैभव साहू, गोविंदा बम्होरे, मयंक सोनी और मोहन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंद दुकानदारों को छाते भेंट किए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

यमन साहू ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई जा सके। संगठन का यह प्रयास निश्चित रूप से इस भीषण गर्मी में कई लोगों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है।

रिपोर्ट – करण विश्वकर्मा – 9755432229